Tuesday, September 29, 2026
HomeSportsश्रीलंका से सेमीफाइनल भिड़ंत के लिए तैयार टीम इंडिया

श्रीलंका से सेमीफाइनल भिड़ंत के लिए तैयार टीम इंडिया

नागोया/निशिन, 29 सितंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): लगातार बारिश के कारण श्रीलंका और नेपाल के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला रद्द होने के बाद एशियन गेम्स-2026 के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत का सामना अब श्रीलंका से होगा। मुकाबला 1 अक्टूबर को खेला जाना है।

श्रीलंका को नेपाल के मुकाबले बेहतर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश मिला। श्रीलंका आईसीसी टी20 रैंकिंग में 9वें और नेपाल 14वें स्थान पर है। लगातार बारिश के चलते मुकाबला बिना टॉस के ही रद्द करना पड़ा।

नागोया और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से खराब मौसम का असर क्रिकेट मुकाबलों पर पड़ा है। भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था। भारत अपनी बेहतर रैंकिंग के कारण सेमीफाइनल में पहुंचा।

अब सेमीफाइनल में कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम श्रीलंका के सामने होगी। लगातार बारिश के कारण भारतीय टीम ने अब तक टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में मैदान पर मुकाबला नहीं खेला है।

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। बारिश के कारण क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के प्रभावित होने से चारों सेमीफाइनलिस्ट में से कई टीमें बिना मैच खेले अंतिम चार में पहुंची हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले ही एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। अब पुरुष टीम की नजर भी पदक पर है। पुरुष क्रिकेट के मुकाबले निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments