Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaगांधी व शास्त्री जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गांधी व शास्त्री जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 

महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रवीन जोड़ा

फतेहाबाद, 02 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय ‘उदय कमल’ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, स्वावलंबन और सेवा के माध्यम से देश को नई दिशा दी। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और विचारों ने न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित किया। आज भी गांधी जी के विचार समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा कायम रखने की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणादायी है। शास्त्री जी ने कठिन परिस्थितियों में देश का नेतृत्व किया और जवानों तथा किसानों की भूमिका को विशेष महत्व दिया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हमें राष्ट्रहित और समाज सेवा को सर्वोपरि रखना चाहिए।प्रवीन जोड़ा ने कहा कि महापुरुषों को केवल उनकी जयंती पर याद करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव, सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लघु सचिवालय स्थित स्मारक स्थल पहुंचे। यहां महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, नगर परिषद वाइस चेयरमैन सविता टूटेजा, कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहरा, डॉ. रणजीत ओड, सरदार जगदीप सिंह मोंगा, शम्मी धींगड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिट्टू गुर्जर, सीताराम पूनिया, सुरेंद्र बिश्नोई, जगदीश नायक, सुभाष चंदोरा, विकास शर्मा, आर्यन ग्रोवर, सन्नी बंसल, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments