Sunday, October 11, 2026
HomePunjab‘‘मिट्टी मुड़ वाज़ां मारदी–3”  के माध्यम से डॉ. गुरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर,...

‘‘मिट्टी मुड़ वाज़ां मारदी–3”  के माध्यम से डॉ. गुरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंजाब ने NRI को पंजाब में निवेश के लिए आमंत्रित किया

 

मोहाली, 02 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब में निवेश और व्यवसाय की संभावनाओं से प्रवासी भारतीयों (NRI) को जोड़ने के उद्देश्य से NRI सेतु, PTPC, इंडिया चैंबर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस (ICIB) और अपनी खेती द्वारा संयुक्त रूप से “‘मिट्टी मुड़ वाज़ां मारदी–3” विषय के तहत एक ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। इस वेबिनार में देश-विदेश से बड़ी संख्या में NRI, उद्योगपति और पंजाब में निवेश करने के इच्छुक लोगों ने भाग लिया।

वेबिनार के मुख्य अतिथि डॉ. गुरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंजाब ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं, Agriculture Infrastructure Fund (AIF) और स्किल डेवलपमेंट सेंटरों के माध्यम से युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने फसल विविधीकरण के महत्व पर चर्चा करते हुए किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ तिलहन फसलों की खेती पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि राज्य में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

वेबिनार का नेतृत्व श्री बाल मुकंद शर्मा, चीफ पैट्रन, PTPC एवं पूर्व चेयरमैन, पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने किया। उन्होंने कहा कि PTPC का मुख्य उद्देश्य पंजाब के युवाओं को कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग और मार्केटिंग से जोड़कर उन्हें सफल उद्यमी बनने में सहयोग देना है। उन्होंने बताया कि PTPC के माध्यम से आने वाले समय में पंजाब के युवाओं द्वारा तैयार किए गए कृषि उत्पादों को विदेशी बाजारों तक पहुंचाने और निर्यात के अवसर पैदा करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

NRI सेतु के CEO गुरमिंदर मदान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य विदेशों में बसे भारतीयों को दोबारा पंजाब से जोड़ना और उन्हें यहां व्यवसाय स्थापित करने, निवेश करने तथा रोजगार के नए अवसर पैदा करने में सहयोग देना है। उन्होंने बताया कि NRI सेतु द्वारा निवेशकों को योजना बनाने से लेकर प्रोजेक्ट शुरू करने तक हैंडहोल्डिंग और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

इंडिया चैंबर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस (ICIB) के डॉ. हरिंदर सिंह ने डेयरी, एग्रो-प्रोसेसिंग और ग्रामीण उद्योगों में निवेश की संभावनाओं के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर ICIB के अध्यक्ष श्री मनप्रीत सिंह ने वीडियो संदेश के माध्यम से वेबिनार से जुड़े NRI समुदाय को ICIB की भूमिका और इसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

इसी दौरान ‘अपनी खेती’ के सह-संस्थापक हुनर बराड़ ने आधुनिक कृषि, हॉर्टिकल्चर, वैल्यू एडिशन और कृषि आधारित उद्योगों में उभर रहे अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कृषि को केवल उत्पादन तक सीमित न रखते हुए इसे प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और बाजार से जोड़ने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

वेबिनार के अंत में NRI सेतु के CEO गुरमिंदर मदान ने प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। वेबिनार से जुड़े NRI प्रतिभागियों ने इस पहल को उपयोगी बताया और भविष्य में भी पंजाब में निवेश, कृषि और व्यवसाय के अवसरों से संबंधित इस तरह के मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वेबिनार के अंत में डॉ. हरिंदर सिंह, चेयरमैन, ICIB, इंटरनेशनल रिलेशंस कमेटी, पंजाब ने श्री बाल मुकंद शर्मा और सभी वक्ताओं का वेबिनार में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments