Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaहांसी व हिसार के पत्रकारों को मिली 5 लाख की निःशुल्क बीमा...

हांसी व हिसार के पत्रकारों को मिली 5 लाख की निःशुल्क बीमा पॉलिसी,प्रेस पहचान पत्र एवं वाहन पास

 

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन, नलवा के विधायक रणधीर पनिहार ,हिसार के महापौर प्रवीण पोपली व हांसी के प्रमुख समाजसेवी हरिराम गोयल व जे.सी.आई. अध्यक्ष राजेश बंसल मुख्य रूप से उपस्थित ।

चंडीगढ़/हिसार/हांसी (ब्यूरो), 5 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने हिसार व हांसी के पत्रकारों को शारीरिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करते हुए 5 लाख रुपयें की निःशुल्क बीमा पॉलिसी वितरित की।

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा क्रमशः प्रातः 11 बजे हांसी के बड़सी गेट स्थित जैन धर्मशाला व सांय 4 बजे हिसार के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों के लिए विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों जिलों के पत्रकारों को 5 लाख रुपये की निःशुल्क बीमा पॉलिसी, प्रेस पहचान पत्र एवं वाहन पास वितरित किए गए।

समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन ने की, जबकि हिसार समारोह में नलवा के विधायक रणधीर पनिहार व महापौर प्रवीण पोपली मुख्य अतिथि के रूप में साथ ही हांसी समारोह में प्रमुख समाजसेवी हरिराम गोयल व जेसीआई के अध्यक्ष राजेश बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में पहुंचने पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हिसार व हांसी जिला इकाईयों द्वारा सभी अतिथियों का फूल मालाओं , बुक्के,अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।

समारोह का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को आर्थिक व शारीरिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी पेशेवर पहचान को मजबूत करना रहा।

हिसार समारोह के संयोजक जिला इकाई के अध्यक्ष शुभकरण गौड़ रहे। साथ ही हांसी समारोह के संयोजक जिला इकाई अध्यक्ष अजय शर्मा रहे।

समारोह में उपस्थिति अतिथियों ने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की इस ऐतिहासिक पहल की प्रशंसा करते हुए पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और पत्रकारों के हितों, सुरक्षा तथा कल्याण के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियां जारी रहनी चाहिए।

वही श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इंदु बंसल जैन ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा भविष्य में भी पत्रकारों के हितों की लड़ाई व कल्याण की योजनाएं बनती रहेगी।

इस अवसर पर,क्रमशः दोनों समारोह में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव नवीन बंसल सहित श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हिसार व हांसी जिला इकाई के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments