Sunday, October 11, 2026
HomePunjabखेलां वतन पंजाब दियां: जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न

खेलां वतन पंजाब दियां: जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न

संगरूर, 6 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब सरकार की ओर से पूरे राज्य में आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आज शानदार ढंग से संपन्न हो गईं। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के समापन के बाद अब राज्य स्तरीय खेल मुकाबले तीन चरणों में विभिन्न जिलों में आयोजित किए जाएंगे।

जिला स्तरीय खेलों के सातवें दिन राजबीर सिंह भंगू, सहायक कमिश्नर (जनरल) और सतीश चंद्र, उपमंडल मजिस्ट्रेट, संगरूर विशेष रूप से वॉर हीरोज स्टेडियम संगरूर पहुंचे और विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

आज कबड्डी सर्कल स्टाइल (अंडर-17 लड़के) के मुकाबलों में लहरागागा-ए की टीम ने पहला, भवानीगढ़-बी की टीम ने दूसरा और संगरूर-बी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इसी तरह बास्केटबॉल अंडर-14 (लड़के) के मुकाबलों में वॉर हीरोज स्टेडियम की टीम ने पहला, गांव दिड़बा की टीम ने दूसरा और गांव भुटाल कलां की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं बास्केटबॉल अंडर-17 (लड़के) वर्ग में वॉर हीरोज स्टेडियम संगरूर की टीम ने पहला, गांव भुटाल कलां की टीम ने दूसरा और गांव नागरा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments