Sunday, October 11, 2026
HomePunjabडी.सी. ने विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर संवेदनशील मतदान केंद्रों की मैपिंग और...

डी.सी. ने विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर संवेदनशील मतदान केंद्रों की मैपिंग और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान के दिए निर्देश

फतेहगढ़ साहिब, 8 अक्टूबर 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर संवेदनशील मतदान केंद्रों की मैपिंग (वलनरेबिलटी मैपिंग ) और अति संवेदनशील (क्रिटिकल) मतदान केंद्रों की पहचान को लेकर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी डॉ. सोना थिंद की अध्यक्षता में स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर में विशेष बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अमरबीर कौर भुल्लर, एस.पी. हरवंत कौर, एस.डी.एम.-कम-रिटर्निंग ऑफिसर फतेहगढ़ साहिब करुण गुप्ता, बस्सी पठाना दीपजोत कौर, अमलोह हरवीर कौर, डी.एस.पी. फतेहगढ़ साहिब कुलबीर सिंह, डी.एस.पी. अमलोह राजेश कुमार, डी.एस.पी. खमाणों गुरमीत सिंह तथा तहसीलदार चुनाव निर्मला रानी उपस्थित रहे।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने सिविल एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहले से पहचान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संवेदनशील क्षेत्रों और मतदान केंद्रों की पहचान कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की पहले से तैयारी सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक मतदाता बिना किसी डर, दबाव या किसी अन्य प्रभाव के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों (आर.ओ.) और पुलिस विभाग के अधिकारियों को वलनरेबिलटी मैपिंग की रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्र की रिपोर्ट पंजाब चुनाव आयोग को समय पर भेजी जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments