Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaविश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं कानूनी सहायता...

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं कानूनी सहायता के प्रति किया जागरूक

कुरुक्षेत्र, 8 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योतिसर में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविर के दौरान जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, एलएनजेपी नागरिक अस्पताल, कुरुक्षेत्र की टीम तथा पैरा लीगल वालंटियर अमनप्रीत द्वारा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने तथा आवश्यकता पडऩे पर उचित सहायता प्राप्त करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।


सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थियों को मानसिक बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों तथा बौद्धिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को विधिक सेवाएं योजना 2024 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध करवाई जा रही नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं विधिक सेवाओं के बारे में भी अवगत करवाया गया। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी गई तथा बताया गया कि जरूरतमंद व्यक्ति इस हेल्पलाइन के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है। इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों एवं उन्हें उपलब्ध नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments