Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaपोल्ट्री फार्मिंग को उत्साहित किया जाएगा: श्याम सिंह राणा

पोल्ट्री फार्मिंग को उत्साहित किया जाएगा: श्याम सिंह राणा

पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री से की मुलाकात

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य सरकार पोल्ट्री फार्मिंग को और अधिक प्रोत्साहित करेगी, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

श्री राणा से आज चंडीगढ़ में पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा भी उपस्थित रहे।

पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के दौरान कहा कि राज्य सरकार कृषि, बागवानी और मत्स्य पालन के साथ-साथ पोल्ट्री फार्मिंग को भी बढ़ावा दे रही है, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने पोल्ट्री फार्म संचालित करने से जुड़े नियमों को सरल बनाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, उसी तरह हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी राज्य को ‘विकसित हरियाणा’ बनाने के लिए किसानों के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर रहे हैं।

श्री राणा ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर हाल में पोल्ट्री फार्मिंग को प्रोत्साहित करेगी, भले ही इसके लिए नियमों में बदलाव क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए पोल्ट्री विकास नीति भी बनाई जा सकती है।

उन्होंने पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि राज्य में पोल्ट्री फार्म चलाने में किसी को भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सरकार इस व्यवसाय को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments