पटियाला, 13 अक्टूबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पटियाला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी श्री मोहित मोहिंद्रा ने शहीद ऊधम सिंह स्पोर्ट्स क्लब, गांव जस्सोवाल द्वारा आयोजित शानदार क्रिकेट और वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने क्लब द्वारा किए गए इस प्रयास की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में युवा पीढ़ी को नशे की बुराई से दूर रखकर खेल के मैदानों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बेहद जरूरी हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, मेहनत, आपसी सहयोग और टीम भावना जैसे उत्कृष्ट गुण विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर ऐसे खेल आयोजनों का आयोजन सराहनीय कदम है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान आपसी भाईचारे, एकता और जीत-हार को खुले दिल से स्वीकार करने की भावना भी सिखाते हैं।
इस टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण खिलाड़ी सहज ढिल्लों का विशेष सम्मान रहा, जिन्हें क्लब की ओर से बुलेट मोटरसाइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया।
मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि खिलाड़ियों को इस तरह प्रोत्साहित करने से अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर क्लब के सदस्य परमवीर सिंह, हेमंत सिंह, अमरिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, बहादुर सिंह, नरिंदर सिंह, जतिंदर सिंह, करमविंदर सिंह, करण खरोड़, साहिल खरोड़, गुरिंदर सिंह, हर्षदीप सिंह, सेवक सिंह, अमनदीप सिंह, मनिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, जगविंदर सिंह और राजविंदर सिंह उपस्थित थे।
इसके अलावा सुखपाल सिंह चेयरमैन, हरवीर सिंह ढींडसा, मलकीत सिंह भैया, केवल सिंह, गुरजीत सिंह, गुरतेज सिंह, रमनदीप सिंह, भूपिंदर पाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, चन्नप्रीत सिंह टिवाणा, गुरदीप सिउणा, भगवंत सिंह, बलकार सिंह (फौजी), प्रिंस, बहादुरी, लाली खरोड़, मनिंदर (सोनी), शमशाद अली, गुरमीत सिंह और प्रेम सिंह सहित बड़ी संख्या में गांववासी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।






