Tuesday, October 13, 2026
HomePatialaनशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशासन की ओर से 2,280 शिक्षकों...

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशासन की ओर से 2,280 शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की पहल

Patiala administration launches a training initiative for 2,280 teachers to promote student mental health awareness and prevent substance abuse under the Nasha Mukt Bharat Abhiyaan.

पटियाला, 13 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा विभाग और जिला शिक्षा कार्यालय (सेकेंडरी) के आपसी सहयोग से ‘विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य और नशीले पदार्थों की रोकथाम’ विषय पर शिक्षकों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मल्टीपर्पज और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइंस में 120 शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता, स्कूलों को देखभाल और सहायता केंद्रों के रूप में विकसित करने, किशोरावस्था के विकास को समझने, विद्यार्थियों के कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सहायता ढांचा तैयार करने, नशीले पदार्थों के सेवन को समझने तथा आत्म-देखभाल यानी अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जसवीर कौर ने दोनों प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां किए गए प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया।

जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) ममता खुराना और उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदर पाल शर्मा ने अपने संदेश के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को स्कूलों में पूरी तरह लागू करने के लिए प्रेरित किया, ताकि नशे की समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके।

नशा मुक्ति अभियान की जिला नोडल अधिकारी नीरू बाला ने बताया कि जिले के 2,280 शिक्षकों को 57 बैचों में 4 नवंबर तक यह प्रशिक्षण दिया जाना है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत चलाई जा रही गतिविधियों से विद्यार्थियों में काफी जागरूकता देखने को मिल रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments