शाहबाद, 15 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक लाभ प्रदान करने और उनके जीवन स्तर को उंचा उठाने सहित उनकी फसलों का उचित मुल्य प्रदान करने के लिए अनेक योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। किसानों को इन स्कीमों का फायदा पहुंचाया जा रहा है और हरियाणा में किसानों की अधिकतर फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है।
एचएलआरडीसी के चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा गांव चिब्बा व मछरौली में आयोजित किसान गोष्ठïी में किसानों को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक गन्ना अधिकारी शाहबाद डा. बलजिंद्र सिंह ने की। चेयरमैन ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा निरंतर किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन और फसल विविधीकरण के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से कार्यक्रमों व किसान मेलों का आयोजन किया जाता है। किसानों को इन कार्यक्रमों का फायदा उठाना चाहिए और कृषि से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए इन कार्यक्रमों में जरुर पहुंचना चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक खेती व भूमि सुधार में जिप्सम की भूमिका समझाते हुए किसानों को इसके प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया और हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न स्कीमों जैसे पीएम-किसान, भूमि जांच, प्राकृतिक खेती आदि पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहायक गन्ना विकास अधिकारी डा. बलजिंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि गन्ना तकनीकी परियोजना के तहत कृषि तथा किसान कल्याण विभाग कुरूक्षेत्र के गन्ना अनुभाग द्वारा वर्ष 2026-27 में गन्ने की नई तकनीक, कीड़े व बीमारियों के बारे में अवगत करवाने हेतु किसान गोष्ठी का आयोजन गांव चिब्बा व मछरौली में किया गया है। इस गोष्ठी में किसानों को विभिन्न स्कीमों, जिनमें चैड़ा खूड़ विधि (4 फीट) पर 5000 रुपए प्रति एकड़, सिंगल बड पर 5000 रुपए प्रति एकड़, एमएचएटी सीड नर्सरी पर 5000 रुपए प्रति एकड़, रैटून मैनेजमेंट पर 3000 रुपए प्रति एकड़ व कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान राशि प्रदान की जाती है, के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र से डा. सरिता ने सस्य विज्ञान व प्राकृतिक खेती व इसके फायदे के बारे में विस्तार से चर्चा की। डा. सुनील सैनी द्वारा गन्ने के बीज उपचार से लेकर बुआई तक व गन्ने की बीमारी व इसकी रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। डा. सुखबीर सिंह द्वारा गन्ने की विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. हरपाल द्वारा इस कार्यक्रम के मंच का संचालन किया गया। इस किसान गोष्ठी में किसान बलकार सिंह, कर्मबीर सिंह, विक्रम सिंह, करनैल सिंह, हंसराज, रमेश कुमार आदि किसानों ने गन्ना संबंधी जानकारियां प्राप्त की।






