Thursday, October 15, 2026
HomeHaryanaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

 शाहबाद, 15 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि किसान को पारदर्शी तरीके से उसकी पॉलिसी उसके हाथ में मिले। इसी सोच के तहत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान शुरू किया गया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक पूरे भारत में एक महीने के लिए विशेष ड्राइव चलाई है। इस ड्राइव के तहत हर पात्र किसान को उसकी फसल बीमा पॉलिसी उसके हाथ में दी जा रही है, ताकि किसान को यह पता चल सके कि उसकी फसल का बीमा हुआ है, उसकी प्रीमियम राशि क्या है और उसे क्लेम कैसे मिलेगा।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने वीरवार को शाहाबाद के एंबिएंस रिजॉर्ट में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ राज्य स्तरीय समारोह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान की पॉलिसी अपने मुबारक हाथों से वितरित की। किसानों को पॉलिसी मिलते ही उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि हर किसान को अपना पंजीकरण इस पोर्टल पर जरूर करवाना चाहिए, ताकि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे उसके खाते में पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। भारत विकसित तभी होगा जब हमारा किसान विकसित होगा, हमारा मजदूर विकसित होगा, हमारा व्यापारी विकसित होगा और समाज का हर वर्ग विकसित होगा। जब हर वर्ग विकसित होगा, तभी 2047 तक भारत एक विकसित भारत बनेगा।

कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा कहा कि किसान अन्नदाता है और किसान के पास ही खाने की गारंटी है। आज के समय में अगर हम खाएंगे नहीं तो जीवित कैसे रहेंगे? और खाने के लिए हमें किसान की जरूरत है। इसलिए किसान का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और दुनिया में यह अकेला देश ऐसा है जिसमें समतल एरिया सबसे ज्यादा है। जहां खेती हो सकती है वह एरिया सबसे ज्यादा भारत में है। यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है और हमें इस उपजाऊ जमीन का सही उपयोग करना चाहिए।

कुरुक्षेत्र जिले में अभी तक पराली जलाने की एक भी घटना नहीं आई सामने

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने सभी किसानों को “ना पराली जलाएंगे, ना जलाने देंगे” की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि पराली जलाना पर्यावरण, जमीन और मानव स्वास्थ्य तीनों के लिए हानिकारक है। सरकार पराली प्रबंधन के लिए सब्सिडी पर मशीनें दे रही है, इसलिए किसानों को पराली को आग लगाने की बजाय उसका सही प्रबंधन करना चाहिए। उन्होंने खुशी जताई कि कुरुक्षेत्र जिले में अभी तक पराली जलाने की एक भी घटना सामने नहीं आई है, जो किसानों की जागरूकता को दर्शाता है।

उप निदेशक ने दी योजना की विस्तृत जानकारी

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक गिरीश नागपाल ने भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना में बहुत ही कम प्रीमियम पर किसानों को फसल का बीमा मिलता है। प्राकृतिक आपदा, कीट हमला या किसी भी कारण से फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अब तक जिले में पराली की कोई भी घटना नहीं हुई है और विभाग लगातार गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रहा है।

ये गणमान्य रहे उपस्थित

इस राज्य स्तरीय समारोह में एसडीओ जितेंद्र मेहता, एसडीओ शशिपाल शर्मा, सांख्यिकी अधिकारी नीतू राय, एचडीएफसी एर्गो से डॉ. सचिन, भारतीय कृषि बीमा कंपनी से नीमा और गौरी शर्मा तथा इंडसइंड कंपनी से सूर्यांश सिंह, स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. देवेंद्र शोरन सहित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अनेक अ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments