फतेहगढ़ साहिब, 15 अक्टूबर 2026 (छत्रपाल सिंह): पनग्रेन के चेयरमैन श्री तेजपाल सिंह ने आज सरहिंद मंडी पहुंचकर धान की खरीद के प्रबंधों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने मंडी में चल रही खरीद व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों और संबंधित प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में धान की आवक के साथ-साथ खरीद और उठान की प्रक्रिया भी लगातार जारी रखी जाए, ताकि फसल के ढेर लगने के कारण किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियों और मार्केट कमेटियों के अधिकारी खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी करें तथा किसी भी समस्या का तुरंत समाधान सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन अमरिंदर सिंह मंडोफल, साधू राम भट्टमाजरा, तरसेम लाल उप्पल, सतनाम अरोड़ा, शेलर यूनियन के प्रधान श्री कुलदीप सिंह सौंडा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मीनाक्षी, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी केवल सिंह, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर भवनजीत सिंह, पनसप के इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह तथा अन्य अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।






