Friday, October 16, 2026
HomePunjabएस.डी.एम. अमलोह हरवीर कौर ने मच्छराए कलां और बुगा कलां मंडियों का...

एस.डी.एम. अमलोह हरवीर कौर ने मच्छराए कलां और बुगा कलां मंडियों का किया दौरा

अमलोह/फतेहगढ़ साहिब, 16 अक्टूबर 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अमलोह हरवीर कौर ने धान की खरीद के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मच्छराए कलां और बुगा कलां की अनाज मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धान के उठान और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने बताया कि मंडियों में धान की खरीद और उठान का काम सुचारू रूप से चल रहा है। इस दौरान धान में नमी की मात्रा की औचक जांच भी की गई, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। इस अवसर पर किसानों और आढ़तियों ने मंडियों में किए गए प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया।
इससे पहले एसडीएम हरवीर कौर ने आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ बैठक कर धान की खरीद, उठान और भंडारण संबंधी व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया।


उन्होंने आढ़तियों से अपील की कि वे किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार नमी वाला धान ही मंडियों में लाने के लिए प्रेरित करें, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू बनी रहे और धान का उठान भी समय पर पूरा किया जा सके।
इस अवसर पर आढ़ती एसोसिएशन अमलोह के अध्यक्ष परमवीर सिंह मंगट, सदस्य राज सिंह, प्रमोद कुमार और परमजीत सिंह पम्मी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments