Friday, October 16, 2026
HomeHaryanaगांव कसेरला खुर्द व उगाला में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

गांव कसेरला खुर्द व उगाला में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

कुरुक्षेत्र 16 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): गन्ना तकनीकि परियोजना के तहत कृषि तथा किसान कल्याण विभाग कुरूक्षेत्र के गन्ना  अनुभाग द्वारा वर्ष 2026-27 में गन्ने की नई तकनीक, कीड़े व बीमारियों के बारे में अवगत करवाने हेतु किसान गोष्ठी कार्यक्रम गांव कसेरला खुर्द व उगाला में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम में सहायक गन्ना विकास अधिकारी शाहाबाद डॉ0 बलजिन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ0 बलजिन्द्र सिंह द्वारा विभिन्न स्कीमों जैसे चैड़ा खूड़ विधि (4 फीट) पर 5000 रुपए प्रति एकड़, सिंगल बड पर 5000 रुपए प्रति एकड़,एमएचएटी सीड नर्सरी पर 5000 रुपए प्रति एकड़, रैटून मैनेजमैंट(4 फीट) पर 3000 रुपए प्रति एकड़ व कृषि यंत्रीकरण जिनमें मिनी टेक्टर, पॉपर सेट ट्रीटमेंट डिवाइस, पॉवर वीडर, प्लांटर वाइड रो प्लांटर इत्यादि पर 50 प्रतिशत अनुदान राशि के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र उचानी करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ0 महासिंह ने कीट एवं बीमारी प्रबंधन एवं गन्ने की नई किस्मों की जानकारी दी।
डॉ. सुनील सैनी द्वारा गन्ने के बीज उपचार से लेकर बुआई तक विस्तार से बताया गया। उन्होंने गन्ने में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस किसान गोष्ठी में गांव कसेरला खुर्द व उगाला के आस-पास के किसान राजेश, जसविन्द्र सिंह, बलजिन्द्र सिंह, गुरमेल सिंह, बलबीर सिंह, हरजीत, सिंह आदि किसानो ने गन्ना संबंधी जानकारियां प्राप्त की व अपनी समस्याएं बताई जिसका मौके पर ही निवारण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments