Wednesday, November 4, 2026
HomePunjabजिले की मंडियों में 1.95 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद:...

जिले की मंडियों में 1.95 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद: डिप्टी कमिश्नर

1.37 लाख मीट्रिक टन धान का उठान, किसानों के खातों में भुगतान के रूप में 443.05 करोड़ रुपये जारी

फतेहगढ़ साहिब, 22 अक्टूबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): जिले में धान की खरीद के लिए बनाए गए खरीद केंद्रों पर खरीद का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अब तक मंडियों में पहुंचे कुल 2,00,381 मीट्रिक टन धान में से विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 1,95,094 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। खरीद एजेंसियों ने खरीदे गए कुल धान में से 1,37,085 मीट्रिक टन का उठान भी करवा दिया है। वहीं, खरीदे गए धान के भुगतान के रूप में किसानों के बैंक खातों में 443.05 करोड़ रुपये जमा करवाए गए हैं।

यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने बताया कि मंडियों में खरीदे गए धान में से पनग्रेन द्वारा 90,336 मीट्रिक टन, मार्कफेड द्वारा 37,534 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 42,499 मीट्रिक टन, वेयरहाउस द्वारा 19,323 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा 4,989 मीट्रिक टन और व्यापारियों द्वारा 413 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

डॉ. सोना थिंद ने जिले के किसानों से अपील की कि लगातार प्रदूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए धान की पराली को आग लगाने के बजाय खेत में ही जोतकर मिट्टी में मिला दें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जहां वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी, वहीं मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments