मोगा, 23 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): मानसा की घटना के बाद मोगा में भी मेडिकल स्टोरों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों, एस.डी.एम. और पुलिस की मौजूदगी में कई मेडिकल स्टोरों की जांच की। इस दौरान बंद मिले कुछ मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया गया।
जांच के दौरान दवाइयों की खरीद-बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले गए और अनियमितताएं मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मोगा जिले में करीब 700 मेडिकल स्टोर हैं, जिनमें लगभग 300 मोगा शहर में स्थित हैं।
ड्रग इंस्पेक्टर ने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मेडिकल स्टोर संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।






