Wednesday, November 4, 2026
HomePunjabजनगणना-2027 का दूसरा चरण पंजाब में 16 नवंबर से होगा शुरू

जनगणना-2027 का दूसरा चरण पंजाब में 16 नवंबर से होगा शुरू

संगरूर, 24 अक्टूबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): डिप्टी कमिश्नर श्रीमती पूनमदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना-2027 के तहत जनसंख्या गणना का दूसरा चरण पंजाब में 16 नवंबर, 2026 से शुरू होगा और 4 जनवरी, 2027 तक जारी रहेगा। इसके तहत 16 से 30 नवंबर, 2026 तक लोगों को ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, जबकि 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास योजनाएं तैयार करने का महत्वपूर्ण आधार बनते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के संबंध में भविष्य की योजना बनाने के लिए जनसंख्या से जुड़ी सटीक और पूरी जानकारी उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को सफल बनाने में प्रत्येक परिवार की भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने जिला निवासियों से अपील की कि वे 16 से 30 नवंबर तक निर्धारित अवधि के दौरान जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाएं। अपने परिवार का विवरण दर्ज करते समय सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करें, ताकि कोई भी जानकारी गलत या अधूरी न रह जाए। उन्होंने विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों से भी इस जनगणना में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि 1 दिसंबर से घर-घर आने वाले अधिकृत गणनाकर्मियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जाए और उनके पूछे गए सवालों के सही एवं स्पष्ट जवाब दिए जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही प्रत्येक व्यक्ति की गणना सुनिश्चित करते हुए इस कार्य को सुचारू रूप से पूरा किया जा सकेगा।

उन्होंने पंचायतों, स्थानीय संस्थाओं, समाजसेवी संगठनों और जागरूक नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे जनगणना के महत्व और निर्धारित तिथियों के बारे में लोगों को जागरूक करें।

‘हमारी जनगणना, हमारा विकास’ का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जनगणना को सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक सही जानकारी देकर भविष्य की विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में अपना योगदान दे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments