Wednesday, November 4, 2026
HomePunjabकृषि विभाग द्वारा किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध करवाया जा रहा है...

कृषि विभाग द्वारा किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध करवाया जा रहा है प्रमाणित गेहूं का बीज : डॉ. जगदेव सिंह

फतेहगढ़ साहिब, 29 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को गेहूं की विभिन्न किस्मों का प्रमाणित बीज सब्सिडी पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी, फतेहगढ़ साहिब, डॉ. जगदेव सिंह ने बताया कि सब्सिडी केवल पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना द्वारा अनुशंसित तथा आईसीएआर या पंजाब सरकार द्वारा अधिसूचित पिछले 10 वर्षों तक की प्रमाणित गेहूं की किस्मों पर ही दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पात्र किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी या अधिकतम 2,000 रुपये प्रति क्विंटल की सहायता के साथ प्रमाणित गेहूं का बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है।

मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को बीज खरीदते समय ही सब्सिडी की राशि घटाकर बीज दिया जा रहा है। एक किसान अधिकतम एक हेक्टेयर क्षेत्र के लिए ही सब्सिडी वाला बीज प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने कहा कि सब्सिडी पर बीज प्राप्त करने के लिए किसान का आधार नंबर पहले अनाज खरीद पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। यह बीज पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। किसान अपने ब्लॉक के कृषि कार्यालय में जाकर आधार कार्ड और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से बीज प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ. जगदेव सिंह ने बताया कि किसान अधिक जानकारी के लिए अपने गांव से संबंधित सर्कल इंचार्ज या ब्लॉक स्तर के कृषि अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर इस प्रकार हैं:

  • ब्लॉक सरहिंद: कृषि विकास अधिकारी — 97818-48675
  • ब्लॉक खेड़ा: कृषि विकास अधिकारी — 94630-41053
  • ब्लॉक बस्सी पठाना: कृषि विकास अधिकारी — 97804-49024
  • ब्लॉक खमाणों: कृषि अधिकारी — 95018-00975
  • ब्लॉक अमलोह: कृषि अधिकारी — 96465-78198
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments