Wednesday, November 4, 2026
HomePunjabनशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार; 16 किलो 364 ग्राम...

नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार; 16 किलो 364 ग्राम अफीम और 25 किलो चूरा-पोस्त बरामद

संगरूर, 1 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह):  डॉ. रवजोत ग्रेवाल, एसएसपी संगरूर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस संगरूर द्वारा नशों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत कार्रवाई करते हुए बड़े स्तर पर नशे की सप्लाई और तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 किलो 364 ग्राम अफीम, एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (नंबर PB-19-N-2955) और 25 किलो चूरा-पोस्त बरामद किया है।
डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पलविंदर चीमा पीपीएस, कप्तान पुलिस (इन्वेस्टिगेशन), संगरूर की निगरानी में हरसिमरन सिंह पीपीएस, उप कप्तान पुलिस (डिटेक्टिव), संगरूर एवं अतिरिक्त कार्यभार उप कप्तान पुलिस, सब-डिवीजन सुनाम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। इस टीम में इंस्पेक्टर गुलाब सिंह 43/JRT, मुख्य अधिकारी थाना लोंगोवाल तथा काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और सहायक थानेदार जसविंदर सिंह 1259/संगरूर, इंचार्ज पुलिस चौकी बडरुखां शामिल थे।
पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब सहायक थानेदार जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के संबंध में संगरूर नेशनल हाईवे रोड ओवरब्रिज के पास गांव बडरुखां की सीमा में नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान चेकिंग करते हुए आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ सरबा निवासी ढिल्लों पत्ती, ठीकरीवाला, जिला बरनाला को सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर PB-19-N-2955 सहित काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 16 किलो 364 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस संबंध में थाना लोंगोवाल में मुकदमा नंबर 204, दिनांक 30.10.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 18/61/85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल कर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इस मामले में अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की भी संभावना है।
25 किलो चूरा-पोस्त के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार
इसके अलावा डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत 30 अक्टूबर 2026 को थाना चीमा क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई की।
सहायक थानेदार संदीप कुमार 234/संगरूर, सीआईए, पुलिस पार्टी के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के सिलसिले में गांव नमोल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर से मिली विशेष सूचना के आधार पर आरोपी राज रानी पत्नी जगतार सिंह उर्फ गंडा, निवासी स्टेडियम रोड, नई अनाज मंडी, सुनाम को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 25 किलो चूरा-पोस्त बरामद किया। इस संबंध में थाना चीमा में मुकदमा नंबर 143, दिनांक 30.10.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 15/61/85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments