मूनक, 1 नवंबर,2026 (गुरमीत सिंह तुंग): डॉ. रवजोत ग्रेवाल, एस.एस.पी. संगरूर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सब-डिवीजन मूनक पुलिस द्वारा “युद्ध नशों विरुद्ध” और “पिंडां दे पहरेदार” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 26 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 27 के तहत 2 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में 2 आरोपियों को नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया गया। इसके अलावा विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के 68 ट्रैफिक चालान किए गए। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान 48 व्यक्तियों के खिलाफ BNSS की धारा 172 के तहत कार्रवाई की गई तथा 2 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई अमल में लाई गई।
पुलिस द्वारा आम जनता से भी नशा विरोधी अभियान में सहयोग देने की अपील की गई है। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें करके आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके।
नशे का कारोबार करने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशे की रोकथाम के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। नशे के खिलाफ पुलिस की जंग लगातार जारी है।






