संगरूर, 1 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): जनगणना-2027 के दूसरे चरण (Population Enumeration) को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला संगरूर में प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर-कम-डिप्टी कमिश्नर श्रीमती पूनमदीप कौर के नेतृत्व में सभी जनगणना चार्जों में गणनाकारों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
ये प्रशिक्षण 5 अक्टूबर 2026 को शुरू हुए थे और 31 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुए। उल्लेखनीय है कि जिला संगरूर में कुल 17 जनगणना चार्ज हैं, जिनमें 10 शहरी और 7 ग्रामीण चार्ज शामिल हैं।

प्रशिक्षण के दौरान गणनाकारों और सुपरवाइजरों को जनगणना के दूसरे चरण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, निर्धारित दिशा-निर्देशों और कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर-कम-डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा जनगणना-2027 के दूसरे चरण को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा होने से जिले में जनगणना के आगामी चरण की तैयारियों को और मजबूती मिली है।






