Wednesday, November 4, 2026
HomePunjabफतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती का पूरी दुनिया में विशेष महत्व है...

फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती का पूरी दुनिया में विशेष महत्व है : राज्यपाल

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने माता चक्रेश्वरी मंदिर में माथा टेका

फतेहगढ़ साहिब, 3 नवंबर 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस धरती से जुड़ा इतिहास और यहां से मिलने वाली आध्यात्मिक प्रेरणा बच्चों एवं युवाओं में ऐसा साहस, दृढ़ता और बलिदान की भावना पैदा करती है, जो पूरे समाज के लिए मार्गदर्शक है। यह विचार पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने माता चक्रेश्वरी मंदिर, फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद व्यक्त किए।

राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने फतेहगढ़ साहिब के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वह पवित्र धरती है, जहां दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों ने अद्वितीय शहादत दी थी। उन्होंने कहा कि साहिबजादों के अतुलनीय बलिदान और बेमिसाल साहस का उदाहरण विश्व इतिहास में कहीं और देखने को नहीं मिलता।

उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थान के दर्शन करने से उन्हें हमेशा कार्य करने के लिए नया साहस, हौसला और ऊर्जा मिलती है। इस स्थान के प्रति उनके मन में विशेष आस्था है और यहां से मिलने वाली प्रेरणा उन्हें अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करती है। राज्यपाल ने कहा कि वह आज फिर इस पवित्र स्थान पर दर्शन करने और आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं, ताकि जनता के कार्यों को और अधिक सुचारू एवं प्रभावशाली ढंग से कर सकें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं को जनता का सेवक मानते हैं और लोगों की सेवा पूरी ईमानदारी तथा समर्पण भावना से करना चाहते हैं।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद, जिला पुलिस प्रमुख श्री शुभम अग्रवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमरबीर कौर भुल्लर, एसडीएम करुण गुप्ता, प्रधान सुनील कुमार जैन सहित अन्य पदाधिकारी और श्रद्धालु भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments