Thursday, November 5, 2026
HomeEntertainmentकार्तिक आर्यन और कबीर खान फिर आएंगे साथ, फिल्म 'लड़ाकू' 18 जून...

कार्तिक आर्यन और कबीर खान फिर आएंगे साथ, फिल्म ‘लड़ाकू’ 18 जून 2027 को होगी रिलीज

मुंबई, 05 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): अभिनेता कार्तिक आर्यन और निर्देशक कबीर खान एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों की नई फिल्म का नाम ‘लड़ाकू’ रखा गया है, जो 18 जून 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बुधवार को बिरला स्टूडियोज ने फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की।

इस फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन अभिनय के साथ-साथ बतौर निर्माता भी नई शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण बिरला स्टूडियोज और कबीर खान एंटरटेनमेंट के साथ कार्तिक की कंपनी डोपामिन स्टूडियोज मिलकर कर रही है।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। इसकी कहानी महत्वाकांक्षा, साहस और उम्मीद जैसे पहलुओं को दर्शाएगी। इसे भावनात्मक और प्रेरणादायक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म बताया जा रहा है। हालांकि, फिल्म की कहानी और अन्य कलाकारों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

गौरतलब है कि कार्तिक और कबीर खान इससे पहले 2024 की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म पैरालंपिक पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला था। अब ‘लड़ाकू’ के जरिए यह जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने नई कहानी लेकर आने की तैयारी में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments