Wednesday, November 18, 2026
HomePatialaओवरऑल ट्रॉफी पर ब्लॉक पटियाला-2 का कब्जा

ओवरऑल ट्रॉफी पर ब्लॉक पटियाला-2 का कब्जा

पटियाला, 7 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): जिला शिक्षा अधिकारी पटियाला ममता खुराना सेठी के दिशा-निर्देशों के तहत प्रोफेसर गुरसेवक सिंह सरकारी फिजिकल कॉलेज पटियाला में चल रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्राथमिक स्कूल खेल प्रतियोगिताएं शनिवार को यादगार पल छोड़ते हुए संपन्न हो गईं। इन खेलों के दौरान बीपीईओ पृथी सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक पटियाला-2 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथे वर्ष ओवरऑल ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

ब्लॉक पटियाला-2 के ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी पृथी सिंह के कुशल नेतृत्व में ब्लॉक के सभी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ इन खेलों में भाग लिया और बड़ी संख्या में गोल्ड मेडल हासिल करके लगातार चौथे वर्ष ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की।

इस अवसर पर बातचीत करते हुए बीपीईओ पृथी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी अवश्य भाग लेना चाहिए।

अंतिम दिन आयोजित मुकाबलों की जानकारी देते हुए बीपीईओ पृथी सिंह ने बताया कि बैडमिंटन (लड़के एवं लड़कियां) प्रतियोगिता में ब्लॉक की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। कराटे (लड़के एवं लड़कियां) मुकाबलों में भी ब्लॉक पटियाला-2 की टीम ने गोल्ड मेडल जीता।

उन्होंने आगे बताया कि कबड्डी नेशनल स्टाइल (लड़कियां) प्रतियोगिता में भी ब्लॉक पटियाला-2 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। 100 मीटर दौड़ (लड़के) में पटियाला-2 के खिलाड़ी अंकुश ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ (लड़के) में ऋषव कुमार गौतम ने दूसरा स्थान, जबकि 600 मीटर दौड़ (लड़के) में ऋषव कुमार गौतम ने पहला स्थान हासिल किया। रिले रेस (लड़के) में ब्लॉक की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि गोला फेंक (लड़कियां) प्रतियोगिता में सरकारी प्राथमिक स्कूल डरोला की छात्रा गुरलीन कौर ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ (लड़कियां) में शिकारी प्राथमिक स्कूल राय माजरा की छात्रा गुंजन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ (लड़कियां) में सरकारी प्राथमिक स्कूल अराई माजरा की छात्रा प्रिया ने पहला स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ (लड़कियां) में सरकारी प्राथमिक स्कूल अराई माजरा की छात्रा गुंजन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही लड़कियों की रिले रेस में भी ब्लॉक की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। इन सभी विजेता खिलाड़ियों को बीपीईओ पृथी सिंह ने बधाई देते हुए राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्लॉक के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

इस मौके पर बीपीईओ जगजीत सिंह नोहरा, बीपीईओ जसविंदर सिंह, बीपीईओ सुरजीत सिंह, बीपीईओ दविंदर सिंह, बीपीईओ मेजर सिंह, बीपीईओ सलीम अख्तर, बीपीईओ भारत भूषण, बीपीईओ सतपाल शर्मा, बीपीईओ बलबीर कौर, बीपीईओ हरबंस सिंह, बीपीईओ गोपाल कृष्ण, जिला रिसोर्स कोऑर्डिनेटर राजवंत सिंह, स्मार्ट स्कूल कोऑर्डिनेटर लखविंदर सिंह कौली, जगजीत सिंह वालिया, ब्लॉक मीडिया कोऑर्डिनेटर सुखजीत सिंह, एचटी पूर्ण सिंह, सीएचटी रेखा वर्मा और सीएचटी सतवंत कौर सहित ब्लॉक के अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments