Wednesday, November 18, 2026
HomePatialaविशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

 

  • विभाग द्वारा समय-समय पर किए जा रहे हैं विशेष प्रयास : ममता खुराना सेठ
  • बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करना जरूरी : पृथ्वी सिंह

पटियाला, 13 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह):  स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशों के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी शिक्षा) पटियाला ममता खुराना सेठी के नेतृत्व में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए ढिल्लों फन वर्ल्ड पटियाला में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण को शिक्षा विभाग के ब्लॉक पटियाला-2 के ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी पृथ्वी सिंह ने रवाना किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए बीपीईओ पृथ्वी सिंह ने कहा कि इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा व्यावहारिक जानकारी देना, उनमें आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमणों से विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कई अन्य जानकारियां भी हासिल करते हैं, जो भविष्य में उनके दैनिक जीवन में उपयोगी साबित होती हैं।

इस भ्रमण के दौरान बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके साथ आईईआरटी, विशेष शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। बच्चों की सुरक्षा, खान-पान और आवागमन के लिए उचित प्रबंध किए गए थे।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ममता खुराना सेठी (सेकेंडरी शिक्षा) ने बताया कि विभाग द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर ऐसे प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास और शिक्षा के लिए विशेष प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर डीएसईटी अमरजीत कौर, फिजियोथेरेपिस्ट रीत कमल कौर और रविंदर सिंह भी बच्चों के साथ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments