Wednesday, November 18, 2026
HomePatialaपंजाब विधानसभा चुनाव-2027: पटियाला में ई.वी.एम. और वी.वी.पैट. मशीनों की फर्स्ट लेवल...

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: पटियाला में ई.वी.एम. और वी.वी.पैट. मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू

पटियाला, 14 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब विधानसभा के आम चुनाव-2027 के मद्देनजर भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार पटियाला जिले में बैल कंपनी की एम -3 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) तथा वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) 12 नवंबर, 2026 से जिला स्तरीय ईवीएम वेयरहाउस, नजदीक हरपाल टिवाणा ऑडिटोरियम, नाभा रोड, पटियाला में शुरू हो गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बताया कि यह प्रक्रिया पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा के निर्देशों तथा भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि फर्स्ट लेवल चेकिंग चुनाव तैयारियों का एक अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जिसका मुख्य उद्देश्य ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की तकनीकी कार्यक्षमता की जांच करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव के दौरान केवल पूरी तरह से सही एवं कार्यशील मशीनों का ही उपयोग किया जाए।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह जांच जिला चुनाव अधिकारी की निगरानी में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता, सुरक्षा और जवाबदेही को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, राजनीतिक पार्टियों के अधिकृत प्रतिनिधियों को भी इस प्रक्रिया को देखने की सुविधा प्रदान की जा रही है।
उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया का निरीक्षण करने के लिए अपनी पार्टी के एक सदस्य को नामित करें तथा उसकी सूची जिला चुनाव कार्यालय में जमा करवाएं। राजनीतिक पार्टियों द्वारा नामित सदस्यों के लिए एफएलसी के दौरान जिला स्तरीय ईवीएम वेयरहाउस में प्रवेश हेतु एंट्री पास अनिवार्य होंगे। ये एंट्री पास संबंधित राजनीतिक पार्टी द्वारा जारी प्राधिकरण पत्र जमा करवाकर जिला चुनाव कार्यालय, पटियाला से बनवाए जा सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments