Wednesday, November 18, 2026
HomePatialaपंजाब के विभिन्न शहरों और गांवों में चलेंगी पी.आर.टी.सी. की जूनियर बसें...

पंजाब के विभिन्न शहरों और गांवों में चलेंगी पी.आर.टी.सी. की जूनियर बसें : चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा

समाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बंद पड़े बस रूटों को दोबारा शुरू करने को लेकर पूर्व मंत्री रखड़ा के साथ हुई विस्तृत चर्चा
पटियाला, 14 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा के विशेष निमंत्रण पर आज पूर्व मंत्री एवं समाना विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुरजीत सिंह रखड़ा ने पीआरटीसी के मुख्य कार्यालय पटियाला में मुलाकात की। इस अवसर पर चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
दोनों नेताओं के बीच समाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बंद पड़े बस रूटों को दोबारा शुरू करने तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध करवाने के संबंध में विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान चेयरमैन ने बताया कि पीआरटीसी के बेड़े में 100 नई जूनियर बसें शामिल की गई हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हाल ही में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीआरटीसी की इन नई जूनियर बसों में से समाना विधानसभा क्षेत्र के लिए भी जरूरत के अनुसार बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी तथा लोगों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पीआरटीसी का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुचारू, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि किसी भी क्षेत्र के लोगों को बस सेवा की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर सुरजीत सिंह रखड़ा ने समाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर बसें उपलब्ध करवाने का आश्वासन देने के लिए चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा का धन्यवाद किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments