मनीला, 17 नवंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान के पुनर्विकास और नवीनीकरण कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा कीं। एक सदी से अधिक पुराना यह गुरुद्वारा सिख समुदाय का महत्वपूर्ण धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र है। यह विदेशों में सिख धर्म की परंपराओं, सेवा और गुरु साहिबानों की शिक्षाओं का प्रतीक माना जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचकर वह स्वयं को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से प्रेरित होकर सिख समुदाय ने दुनिया भर में अपनी विशेष पहचान बनाई है। समुदाय निस्वार्थ सेवा, मानव कल्याण और बेहतर समाज के निर्माण में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।
गुरुद्वारा खालसा दीवान के पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत को मनीला में सिख विरासत और धार्मिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







