Wednesday, November 18, 2026
HomePatialaजिला खजाना कार्यालय पटियाला और जिले के सब-ट्रेजरी कार्यालयों राजपुरा, नाभा, समाना,...

जिला खजाना कार्यालय पटियाला और जिले के सब-ट्रेजरी कार्यालयों राजपुरा, नाभा, समाना, पातड़ां तथा दूधन साधां में 19 से 21 नवंबर तक लगेगा पेंशन सेवा मेला – जिला खजाना अधिकारी स्नेह लता

पटियाला, 17 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब सरकार द्वारा पेंशनरों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला खजाना कार्यालय पटियाला तथा जिले के सब-ट्रेजरी कार्यालयों राजपुरा, नाभा, समाना, पातड़ां और दूधन साधां में 19 से 21 नवंबर तक पेंशन सेवा मेला आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खजाना अधिकारी पटियाला स्नेह लता ने बताया कि पेंशनरों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। जिन पेंशनरों का जीवन प्रमाण पत्र बैंक में जमा हो चुका है, वे भी अपनी ई-केवाईसी अवश्य करवाएं।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पेंशनर सेवा पोर्टल के माध्यम से ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए तीन दिवसीय पेंशन सेवा मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला खजाना कार्यालय पटियाला सहित जिले के सभी सब-ट्रेजरी कार्यालयों में लगाया जाएगा। मेले का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
स्नेह लता ने जिले के सभी पेंशनरों, पारिवारिक पेंशनरों तथा पेंशनर यूनियनों के पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने अधीन आने वाले पेंशनरों को इस मेले में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। ई-केवाईसी करवाने के लिए पेंशनरों को अपने दस्तावेजों में पीपीओ की प्रति, आधार कार्ड, बैंक खाते की प्रति तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर आना होगा, ताकि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन पेंशनरों की पिछले वर्ष ई-केवाईसी हो चुकी है, उन्हें दोबारा ई-केवाईसी करवाने की आवश्यकता नहीं है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments