Wednesday, November 18, 2026
HomePatialaखेलां वतन पंजाब दियां 2026: पटियाला में राज्य स्तरीय लॉन टेनिस और...

खेलां वतन पंजाब दियां 2026: पटियाला में राज्य स्तरीय लॉन टेनिस और वॉलीबॉल स्मैशिंग खेलों का आगाज

पटियाला, 17 नवंबर 2026 (अर्शदीप सिंह) : खेलां वतन पंजाब दियां 2026 के तहत जिला पटियाला में राज्य स्तरीय लॉन टेनिस और वॉलीबॉल स्मैशिंग खेलों का आगाज हो गया है। पोलो ग्राउंड पटियाला में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) अनुप्रीता जौहल ने खेलों का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में खेल विभाग पंजाब की पूर्व उपनिदेशक जसवीरपाल कौर बराड़ भी मौजूद थीं।

इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास, शारीरिक तंदुरुस्ती और अनुशासन की भावना पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

खेलों के बारे में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी नवजोत सिंह धालीवाल ने बताया कि ये मुकाबले विभिन्न आयु वर्गों में करवाए जा रहे हैं, जिनमें पंजाब के अलग-अलग जिलों से खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल स्मैशिंग खेल के अंडर-17 लड़कों के मुकाबलों में फाजिल्का की टीम ने मोगा को 2-0 से हराया। इसी तरह एस.बी.एस. नगर की टीम ने तरनतारन को और श्री फतेहगढ़ साहिब की टीम ने फिरोजपुर को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

अंडर-14 लड़कों के मुकाबलों में मोहाली की टीम ने फरीदकोट को, अमृतसर की टीम ने मलेरकोटला को, पठानकोट की टीम ने मोगा को और बठिंडा की टीम ने जालंधर को हराकर जीत हासिल की।

इस अवसर पर खिलाड़ियों, कोचों और खेल विभाग के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments