Friday, November 20, 2026
HomeHaryanaसमाधान शिविर में 8891 शिकायतों में से 5685 शिकायतों का हुआ समाधान

समाधान शिविर में 8891 शिकायतों में से 5685 शिकायतों का हुआ समाधान

सी.एम. विंडो से संबंधित 12516 शिकायतों में से 12260 शिकायतों का हुआ समाधान
कुरुक्षेत्र, 20 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  नगराधीश आशीष कुमार ने कहा कि अब तक समाधान शिविर में 8891 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से 5685 शिकायतों का समाधान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में कर दिया गया है। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की पोर्टल पर डिटेल जानकारी अपडेट करें, ताकि शिकायत दोबारा ओपन ना हो। शिकायतों का कम करने व लंबित शिकायतों का समाधान के लिए जांच रिपोर्ट भरकर विस्तृत जानकारी पोर्टल पर अपडेट करे।
नगराधीश आशीष कुमार शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर, सीएम विंडो, सीपीजीआरएएमएस और जनसंवाद की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो से संबंधित अब तक 12516 शिकायतें प्राप्त हुई है जिनमें से 12260 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है, जबकि 159 शिकायत ओवर ड्यू है और 189 शिकायत इन एक्शन है। जन संवाद में 566 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें 126 इन एक्शन है और 104 शिकायत ओवर ड्यू है। उन्होंने अधिकारियों को कहा की जल्द से जल्द सोशल मीडिया ग्रीवेंस से संबंधित 59 समस्याओं का समाधान करें तथा उसकी एटीआर भी पोर्टल पर अपलोड करें।
नगराधीश आशीष कुमार ने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है उन शिकायतों को जांच रिपोर्ट के साथ तुरंत प्रभाव से रिजेक्ट करें और पोर्टल पर डाटा अपडेट करें। प्रत्येक कार्यदिवस में सोमवार व वीरवार को सभी उपमंडल और जिला स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं जुडक़र प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों की शिकायतों को सुनते है। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से समीक्षा भी की जाती है। अधिकारी समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों को गंभीरता से लें और शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments