Tuesday, November 24, 2026
HomeNationalमां को अंतिम विदाई देते भावुक हुए योगी आदित्यनाथ, हरिद्वार में हुआ...

मां को अंतिम विदाई देते भावुक हुए योगी आदित्यनाथ, हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

हरिद्वार, 21 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच उनके छोटे बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने चिता की परिक्रमा कर अपनी मां को अंतिम विदाई दी। वह भावुक नजर आए और कई बार रुमाल से अपने आंसू पोंछते दिखाई दिए।

अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, योग गुरु बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती सहित कई मंत्री, सांसद, जनप्रतिनिधि और संत-महात्मा मौजूद रहे।

इससे पहले शनिवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर से सावित्री देवी की अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुई। योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया और पुष्प अर्पित कर अंतिम श्रद्धांजलि दी। इसके बाद फूलों से सजी एंबुलेंस में पार्थिव शरीर को हरिद्वार लाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments