Tuesday, November 24, 2026
HomePatialaएस.डी.एस.ई. स्कूल द्वारा इंटर स्कूल भाषण  प्रतियोगिता का आयोजन

एस.डी.एस.ई. स्कूल द्वारा इंटर स्कूल भाषण  प्रतियोगिता का आयोजन

पटियाला, 21 नवंबर 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): श्री सनातन धर्म सभा पटियाला के प्रधान लाल चंद जिंदल, वरिष्ठ उप प्रधान विजय मोहन गुप्ता, महामंत्री अनिल गुप्ता, उप प्रधान नरेश कुमार जैन, राकेश कुमार, पवन कुमार जिंदल, त्रिभुवन गुप्ता  एवं विद्यालय प्रबंधक इंजी. एम. एम. स्याल के कुशल मार्गदर्शन में एस डी एस ई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पटियाला शहर के एस डी मॉडल हाई स्कूल, एस डी एस ई सीनियर सेकेंडरी स्कूल,   न्यू डैफोडिल पब्लिक स्कूल, आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरकारी गर्ल्स स्मार्ट स्कूल एन पी एच, आत्माराम कुमार सभा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एस डी एस ई सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लाटूरपूरा ब्रांच), प्रेम धाम सर्व हितकारी विद्या मंदिर,  बी एन खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल(माल रोड), बी एन खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सरहिंद रोड), मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्शी बीर सिंह हाई स्कूल, प्ले वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट विक्टोरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वीर हकीकत राय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पी एम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मल्टीपरपज, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओ पी एल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का आरंभ एस डी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री रामायण जी की मनोरम चौपाइयां सुनाकर किया, तत्पश्चात मंच संचालक चरणजीत सिंह एवं पंकज कौशल ने विशेष अतिथि के के मल्होत्रा एवं आए हुए सभी सभा सदस्यों, मेहमानों, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं और कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का स्कूल में पधारने पर हार्दिक स्वागत किया एवं आए हुए सभी महानुभावों को कार्यक्रम के निर्णायकगण डॉ हरविंदर ग्रोवर, डॉ. एच एस बाठ एवं श्री मानिक राज सिंगला से परिचित करवाया। श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारी प्रधान लालचंद जिंदल,इंजी. एम एम स्याल, एवं विशेष अतिथि  के के मल्होत्रा (प्रेसिडेंट बी जे पी लोकल बॉडी सेल पंजाब) ने कार्यक्रम में अपने विचार प्रकट करते हुए विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस मंच पर आकर अपने विचार रखने का साहस दिखाना ही आपकी सबसे बड़ी जीत है, क्योंकि भीड़ के सामने बोलने का डर जीत लेना जीवन में आगे बढ़ने की पहली सीढ़ी है। याद रखिए कि प्रतियोगिता में पुरस्कार भले ही कुछ गिने-चुने लोगों को मिले, लेकिन अनुभव और आत्मविश्वास का इनाम हर उस छात्र को मिलता है जो कोशिश करता है; इसलिए हार-जीत की परवाह किए बिना हमेशा निडर होकर बोलें, अच्छा पढ़ें और अपनी संवाद कला को निखारें, क्योंकि भविष्य में आपके विचार और आपकी आवाज़ ही आपकी असली पहचान बनेंगे। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारी एन के शर्मा एवं दक्ष कुमार करना भी विशेष रूप से शामिल रहे।इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की 17 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता  मे  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू पावर हाउस ने  प्रथम स्थान , प्लेवे  सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दूसरा और बी.एन. खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरहिंद रोड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

इस के साथ ही एस.डी.एस.ई.सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एस.डी.मॉडल हाई स्कूल, आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और  पी. ऍम. श्री मल्टीपर्पज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पासी  रोड के विद्यार्थियों ने प्रोत्साहन पुरस्कार  प्राप्त किया ।

कार्यक्रम के अंत में एस डी सभा के पदाधिकारियों, विशेष अतिथि, निर्णायक मंडल एवं स्कूल के प्रिंसिपल ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में  ड़ॉ. एन.के.शर्मा धर्म प्रचार मंत्री एस डी स्कूल के प्रिंसिपल रिपुदमन सिंह ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments