Tuesday, November 24, 2026
HomePatialaडीसी हिमांशु जैन ने समाना के गांवों में पराली प्रबंधन का लिया...

डीसी हिमांशु जैन ने समाना के गांवों में पराली प्रबंधन का लिया जायजा

DC Himanshu Jain reviews stubble management in Samana villages, urges farmers to adopt sustainable farming practices and avoid stubble burning.

पराली को खेतों में मिलाकर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने की अपील – हिमांशु जैन

समाना/पटियाला, 23 नवंबर 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): पटियाला के डिप्टी कमिश्नर श्री हिमांशु जैन ने पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने और पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से आज समाना के गांव चौहठ, असरपुर और लालपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में एक्स-सीटू (Ex-Situ) विधि से किए जा रहे पराली प्रबंधन का जायजा लिया और किसानों के साथ विभिन्न तकनीकी जानकारियां साझा कीं। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर ने गांव लालगढ़ में इन-सीटू (In-Situ) विधि से की जा रही गेहूं की बिजाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर इस तकनीक के लाभों पर चर्चा की और पराली का उचित प्रबंधन करते हुए गेहूं की बिजाई करने के प्रयासों की सराहना की।

किसानों से अपील करते हुए हिमांशु जैन ने कहा कि पराली जलाने के बजाय उसे खेतों में ही मिलाने को प्राथमिकता दें। इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी, रासायनिक खादों का इस्तेमाल कम करने में मदद मिलेगी और पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। उन्होंने कहा कि पराली का उचित प्रबंधन किसानों और पर्यावरण दोनों के हित में है। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. दारा सिंह ने बताया कि कृषि विभाग किसानों को गेहूं का बीज 50 प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रहा है। इसके अलावा पराली प्रबंधन के लिए सुपर सीडर, मल्चर, बेलर और पलटावां हल जैसी मशीनें भी सब्सिडी पर दी जा रही हैं। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी समाना सतीश कुमार, कृषि विस्तार अधिकारी रविंदर पाल सिंह चट्ठा, जगदीप सिंह, सरपंच अमृत कौर, गुरप्रताप सिंह, अमृतपाल सिंह, अजमेर सिंह, अशोकी राम, दर्शन सिंह, गुरविंदर सिंह, अमरीक सिंह, निशांत सिंह और सुखविंदर सिंह सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments