Tuesday, November 24, 2026
HomePatialaपटियाला में अनूठी पहल: एस.डी.के.एस. भवन में हुआ विशाल कार्ड लॉन्चिंग समारोह;...

पटियाला में अनूठी पहल: एस.डी.के.एस. भवन में हुआ विशाल कार्ड लॉन्चिंग समारोह; ट्रस्ट के सभी ट्रस्टियों एवं शहर की प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत

पटियाला, 22 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): श्री सनातन धर्म ट्रस्ट द्वारा प्रसिद्ध कथावाचक एवं आध्यात्मिक प्रवचनकर्ता जय किशोरी जी के आगामी विशाल धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियों के तहत आज स्थानीय एस.डी.के.एस. भवन में एक ऐतिहासिक एवं भव्य निमंत्रण पत्र लॉन्चिंग समारोह आयोजित किया गया। पटियाला के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी धार्मिक कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र जारी करने के लिए इतने बड़े स्तर पर विशेष लॉन्चिंग समारोह आयोजित किया गया हो। इस समारोह में शहर की लगभग सभी प्रमुख, व्यापारिक एवं सामाजिक हस्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्ड लॉन्चिंग के अवसर पर इनायत ग्रुप से संदीप मान, कुनाल डेवलपर्स से कुनाल गर्ग, रुद्रा लैंड प्रमोटर्स से मनीष गोयल एवं ऋतिक बंसल, कला निधि ज्वेलर्स से कमल अग्रवाल, यूनिको वृंदावन के प्रतिनिधि, श्री सनातन धर्म ट्रस्ट के समस्त ट्रस्टी रचिन बंसल (रिची डकाला), दिनेश अग्रवाल, सुमित गोयल, धर्म बंसल, राम बंसल डकाला, महेश गुप्ता, राजन सिंगला एवं हितेश सिंगला, भूषण गुप्ता, राजिंदर मलिक (रॉबर्ट), कुमार प्रॉपर्टीज से प्रवीण गोयल, आहूजा प्रॉपर्टीज से गुलशन आहूजा, राजेश पंजोला एवं देवी दयाल गोयल ने संयुक्त रूप से जय किशोरी जी के धार्मिक कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र जारी किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि शहरवासियों में जय किशोरी जी के आगमन को लेकर भारी उत्साह है। इस पवित्र आयोजन को यादगार बनाने के लिए हर स्तर पर व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
इस धार्मिक कार्यक्रम के विशेष निवेदक श्री मोहित महिंद्रा ने समस्त पटियाला वासियों से अपील करते हुए कहा कि पटियाला की धरती पर जय किशोरी जी का आगमन अपने आप में अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि श्री सनातन धर्म ट्रस्ट द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने शहरवासियों से अनुरोध किया कि वे इस पावन धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस शुभ अवसर का लाभ उठाएं।
इस भव्य समारोह में शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने विशेष रूप से शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके अतिरिक्त समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से डॉ. शिव भारद्वाज एवं लोकेश पंडित अपनी पूरी टीम के साथ तथा वर्धमान अस्पताल से सौरव जैन ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और इसकी सफलता के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने श्री सनातन धर्म ट्रस्ट की इस अनूठी पहल की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि पटियाला में जय किशोरी जी का आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व एवं सौभाग्य का विषय है। इस दौरान अनाज मंडी के समस्त आढ़ती भाइयों एवं फर्टिलाइजर एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
समारोह के दौरान सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे प्रसिद्ध गायक आदित्य गोयल ने भी विशेष रूप से शिरकत की और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को अपने भजनों की मधुर प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया।
उल्लेखनीय है कि आढ़ती भाइयों एवं फर्टिलाइजर एसोसिएशन के सभी सदस्यों द्वारा स्वयंसेवक के रूप में पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भावना के साथ इस विशाल धार्मिक आयोजन की संपूर्ण देखरेख एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाई जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments