Tuesday, November 24, 2026
HomePatialaखजाना कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय पेंशन सेवा मेले सफलतापूर्वक संपन्न

खजाना कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय पेंशन सेवा मेले सफलतापूर्वक संपन्न

पेंशनभोगियों को जागरूक करने के साथ-साथ पेंशन सेवा पोर्टल के माध्यम से ई-केवाईसी की सुविधा प्रदान की गई, शिविरों को मिला भरपूर प्रतिसाद
पटियाला, 22 नवंबर 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): पंजाब सरकार द्वारा पेंशनभोगियों को जागरूक करने तथा पेंशन सेवा पोर्टल के माध्यम से ई-केवाईसी की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला खजाना कार्यालय पटियाला तथा जिले के सब-खजाना कार्यालयों राजपुरा, नाभा, समाना, पातड़ां और दूधन साधां में आयोजित तीन दिवसीय पेंशन सेवा मेले सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। तीसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त निदेशक, खजाना एवं लेखा विभाग, पंजाब, सिमरजीत कौर ने जिला खजाना कार्यालय, मिनी सचिवालय ब्लॉक-डी, पटियाला में किया। उन्होंने इस अवसर पर पेंशनभोगियों से बातचीत की तथा पेंशन संबंधी किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इन शिविरों के दौरान तीनों दिन पेंशनभोगियों ने अपनी ई-केवाईसी करवाने के लिए भरपूर उत्साह दिखाया। इस अवसर पर पेंशनर यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह वालिया भी यूनियन के सभी सदस्यों सहित शिविरों में शामिल हुए। उन्होंने जिला खजाना कार्यालय पटियाला के साथ-साथ पेंशन शाखा के कार्यों की भी सराहना की। इस दौरान पेंशनभोगियों और यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाब सरकार की यह एक बेहद सराहनीय पहल है, जिससे पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिली है।
जिला खजाना अधिकारी स्नेह लता ने बताया कि भले ही ये तीन दिवसीय शिविर संपन्न हो चुके हैं, लेकिन ई-केवाईसी करवाने की प्रक्रिया अगले एक सप्ताह तक जिला खजाना कार्यालय पटियाला तथा सब-खजाना कार्यालयों राजपुरा, नाभा, समाना, पातड़ां और दूधन साधां में जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पेंशनभोगियों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। जिन पेंशनभोगियों का जीवन प्रमाण पत्र बैंक में जमा हो चुका है, वे भी अपनी ई-केवाईसी अवश्य करवाएं। यह भी देखने में आया है कि अधिकतर पेंशनभोगियों ने केवल अपने बैंक बचत खातों की ही ई-केवाईसी करवाई है, जबकि पेंशन सेवा पोर्टल पर ई-केवाईसी करवाना भी अनिवार्य है।
जिला खजाना अधिकारी ने सभी पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों तथा पेंशनर यूनियनों के पदाधिकारियों से अपील की कि वे कार्यालय समय के दौरान अपना पीपीओ, आधार कार्ड, बैंक खाते की कॉपी तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं और पेंशन सेवा पोर्टल पर अपनी ई-केवाईसी करवाने की सुविधा का लाभ उठाएं।
जिन पेंशनभोगियों की पिछले वर्ष ई-केवाईसी हो चुकी है, उन्हें दोबारा ई-केवाईसी करवाने की आवश्यकता नहीं है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments