भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी: जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा
फतेहाबाद, 23 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): आज कालांवाली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में रतिया के कंबोज समाज के 21 प्रमुख पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी में शामिल होने वालों में कंबोज महासभा के पूर्व चेयरमैन श्याम कंबोज, कंबोज धर्मशाला रतिया के प्रधान राजकुमार (राजू लाली), पूर्व चेयरमैन श्री लक्ष्मण गोजा, कंबोज महासभा हरियाणा के उपाध्यक्ष भगवान दास कंबोज, जिला सचिव देशराज कंबोज, एसोसिएशन के प्रधान काशी राम नंबरदार, हरिचंद नंबरदार, राजकुमार नंबरदार, जगदीश कंबोज, सरपंच संजीव कंबोज, सरपंच जोगिंदर सिंह, मनजीत सिंह कंबोज, नवीन कंबोज, लेखराज कंबोज, हरमेश शर्मा, विपिन कंबोज, जसवंत कंबोज, छिंदरपाल कंबोज, डॉ. अजय कंबोज, सुरिंदर कंबोज और ओढ़ समाज रतिया के जिला अध्यक्ष रमेश मनोका सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने और सभी को साथ लेकर चलने की नीति पर काम कर रही है। भाजपा की राजनीति का आधार जाति और वर्ग नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनसेवा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है।
प्रवीण जोड़ा ने कहा कि कंबोज समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों का भाजपा परिवार में शामिल होना पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के विश्वास का प्रमाण है। इससे फतेहाबाद जिले सहित पूरे क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है और संगठन में सभी को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलते हैं। जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरल कार्यशैली, ईमानदार नेतृत्व और जनहित में लिए जा रहे फैसलों के कारण समाज के विभिन्न वर्ग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनसेवा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाएगा।







