Tuesday, November 24, 2026
HomeHaryanaराष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथाना में पल्स पोलियो अभियान...

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथाना में पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

Kailash Saini launches Pulse Polio Campaign at CHC Mathana on National Immunization Day, with 63 polio booths and 73 teams deployed to vaccinate children.

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

लाडवा, 23 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मथाना में आज राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाकर किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाकर अभियान का विधिवत उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथाना का निरीक्षण भी किया तथा वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की बूंदें अवश्य पिलाएं और इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहयोग दें।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोलियो उन्मूलन के प्रति आम लोगों में जागरूकता बनाए रखना और पांच वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करना है, ताकि प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के प्रयास लगातार जारी रहें।

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। सीएचसी मथाना के अंतर्गत कुल 63 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं और 73 टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल टीमें दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में जाकर बच्चों को पोलियो की बूंदें पिला रही हैं। ये टीमें विशेष रूप से ईंट भट्ठों, पोल्ट्री फार्मों और अन्य दूर-दराज के स्थानों पर रहने वाले परिवारों के बच्चों तक पहुंचकर उन्हें पोलियो की खुराक देना सुनिश्चित कर रही हैं, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की कि पोलियो जैसी बीमारी से बचाव के लिए प्रत्येक अभिभावक अपनी जिम्मेदारी निभाएं और पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की बूंदें अवश्य पिलाएं। इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीमों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथाना के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुदेश कुमार सहोता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन एवं डायरेक्टर हेल्थ डॉ. ओमपाल सैनी, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जगमंदर मलिक तथा डिप्टी सिविल सर्जन (एनएचएम) विशेष रूप से उपस्थित रहे। गांव के पंचायत प्रतिनिधि रवि कुमार और गांव के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments