Tuesday, November 24, 2026
HomePunjabगुरु नानक देव जी ने नाम जपो, किरत करो और वंड छको...

गुरु नानक देव जी ने नाम जपो, किरत करो और वंड छको का जीवन दर्शन देकर किया महान उपकार : प्रो. बडूंगर

Guru Nanak Dev Ji’s Teachings of Naam Japo, Kirat Karo and Vand Chhako Highlighted by Prof. Kirpal Singh Badungar

पटियाला, 23 नवंबर, 2026 (छतरपाल सिंह): जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की समस्त नानक नाम लेवा श्रद्धालु सिख संगतों को हार्दिक बधाई देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने संसार में फैले झूठ, पाखंडवाद, कर्मकांड, ऊंच-नीच, छुआछूत, धार्मिक कट्टरवाद और सत्ता के अत्याचार एवं जुल्म के विरुद्ध बुलंद आवाज उठाई। उन्होंने लोगों के मन में फैले अज्ञानता के अंधकार को दूर कर सच्चे धर्म की नई रोशनी दिखाई, जिससे लोगों में एक नई चेतना, साहस और उत्साह पैदा हुआ तथा एक नए युग का आरंभ हुआ। उन्होंने कहा कि सतगुरु श्री गुरु नानक देव जी ने ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का अनूठा एवं कल्याणकारी जीवन दर्शन देकर मानवता पर महान उपकार किया। प्रो. बडूंगर ने कहा कि आइए, सतगुरु श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए गए उत्तम मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments