पटियाला, 25 नवंबर 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): श्री सनातन धर्म ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहे प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी जी के विशाल धार्मिक समारोह के संबंध में ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने इनायत ग्रुप के एमडी संदीप मान से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शिरकत करने का निमंत्रण पत्र भेंट किया।
मुलाकात के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समारोह की रूपरेखा और तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा करते हुए बताया कि जया किशोरी जी के पटियाला आगमन को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इस अवसर पर संदीप मान ने ट्रस्ट के सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि पटियाला की धरती पर ऐसा भव्य आध्यात्मिक समारोह होना समूचे क्षेत्र के लिए बड़े सौभाग्य की बात है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कारों और आपसी भाईचारे को और मजबूत करेगा।
इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य रचिन बंसल (रिची डकाला), दिनेश अग्रवाल, राम डकाला, सुमित गोयल, राजन सिंगला, महेश गुप्ता, हितेश सिंगला और धर्मपाल बंसल विशेष रूप से मौजूद रहे। संदीप मान ने श्री सनातन धर्म ट्रस्ट के इस धार्मिक प्रयास की भरपूर सराहना करते हुए समारोह की सफलता के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।







