Wednesday, November 25, 2026
HomeHaryanaभावांतर भरपाई योजना के तहत रबी फसलों का पंजीकरण और भौतिक सत्यापन...

भावांतर भरपाई योजना के तहत रबी फसलों का पंजीकरण और भौतिक सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें किसान

कुरुक्षेत्र, 25 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):   उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा की किसानों के लिए चलाई जा रही भावान्तर भरपाई योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर पहले फसल का पंजीकरण करवाना और उसके बाद उसका भौतिक सत्यापन करवाना आवश्यक है। राज्य सरकार की तरफ से भावांतर भरपाई योजना के तहत मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर बिजाई के समय के अनुसार आलू, फूलगोभी, गाजर, मटर और किन्नू जैसी रबी फसलों का पंजीकरण जारी है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि भावांतर भरपाई योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के बाद फसलों के क्षेत्र का भौतिक सत्यापन करवाना आवश्यक है। इसके लिए किसानों को निर्धारित प्रोफार्मा भरकर बागवानी विभाग के ब्लॉक अथवा जिला कार्यालय में जमा करवाना होगा। भौतिक सत्यापन के आवेदन का प्रारूप बागवानी विभाग की वेबसाइट होर्टहरियाणा.जीओवी.इन के साथ-साथ विभाग के ब्लॉक और जिला कार्यालयों में भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अधिक या विस्तृत जानकारी के लिए किसान अपने जिले के जिला उद्यान अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी या मार्केटिंग बोर्ड से संपर्क कर सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments