Wednesday, November 25, 2026
HomePatialaनगर निगम चुनावों के लिए आई.ए.एस. अधिकारी डॉ. सेनू दुग्गल ऑब्जर्वर नियुक्त

नगर निगम चुनावों के लिए आई.ए.एस. अधिकारी डॉ. सेनू दुग्गल ऑब्जर्वर नियुक्त

आम मतदाताओं और उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नोडल अधिकारी शिकायतों का मोबाइल नंबर और ईमेल जारी
पटियाला, 25 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा पटियाला जिले में नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों के लिए 28.11.2026 (शनिवार) को होने वाले पुनः चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आईएएस अधिकारी डॉ. सेनू दुग्गल को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
राज्य चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर डॉ. सेनू दुग्गल ने आज पटियाला में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री कुलदीप बावा के साथ बैठक कर चुनावों से संबंधित प्रबंधों का जायजा लिया।
इस दौरान ऑब्जर्वर ने नगर निगम के 30 वार्डों के आम मतदाताओं और उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नोडल अधिकारी (शिकायतें) का मोबाइल नंबर 96460-06027 और ई-मेल आईडी patialazp@gmail.com जारी की। ऑब्जर्वर ने कहा कि नगर निगम के पुनः चुनाव 2026 के संबंध में किसी भी समय इन नंबरों और ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है।
ए.डी.सी. कुलदीप बावा ने बताया कि डॉ. सेनू दुग्गल 28 नवंबर तक पटियाला में ऑब्जर्वर के रूप में तैनात रहेंगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments