Thursday, November 26, 2026
HomeHaryana15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे...

15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मुफ्त वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी हरियाणा सरकार, आवेदन के लिए पोर्टल खोला
चंडीगढ़, 26 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को 15 दिसंबर को चार दिवसीय मुफ्त वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है।
इस संबंध में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवा लें। पंजीकरण सरल पोर्टल saralharyana.gov.in पर किया जा रहा है।
डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आने वाले दिनों में विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को एक टूरिस्ट किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या और महाराष्ट्र स्थित श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है। योजना के तहत पात्रता के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक पात्र श्रद्धालु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments