Thursday, November 26, 2026
HomeHaryanaगांव ठोल में आयोजित होगी जिला स्तरीय कृषि कार्यशाला

गांव ठोल में आयोजित होगी जिला स्तरीय कृषि कार्यशाला

कुरुक्षेत्र, 26 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा आगामी 27 नवंबर 2026 को गांव ठोल में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला आत्मा स्कीम (अनुसूचित जाति) के अंतर्गत प्रात: 11 बजे से स्टेडियम नजदीक राजकीय स्कूल गांव ठोल में आयोजित की जाएगी।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. गिरीश नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल अवशेषों के वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन के प्रति शिक्षित करना है। इसके साथ-साथ कार्यशाला के माध्यम से किसानों को पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा विभाग की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की जाएगी। विभाग ने क्षेत्र के सभी किसानों से आह्वान किया है कि वे निर्धारित समय पर इस कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विशेषज्ञों की सलाह और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments