Thursday, November 26, 2026
HomeTechnologiesनोएडा-गाजियाबाद में मोबाइल नेटवर्क की जांच, डाउनलोड स्पीड में जियो सबसे आगे

नोएडा-गाजियाबाद में मोबाइल नेटवर्क की जांच, डाउनलोड स्पीड में जियो सबसे आगे

नोएडा, 26 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की सितंबर 2026 में कराई गई स्वतंत्र जांच में नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन में बड़ा अंतर सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, डाउनलोड स्पीड में जियो 248.50 एमबीपीएस के साथ सबसे आगे रहा, जबकि बीएसएनएल/एमटीएनएल की स्पीड केवल 5.49 एमबीपीएस दर्ज की गई।

जांच में एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड 114.38 एमबीपीएस और वीआई की 94.30 एमबीपीएस रही। अपलोड स्पीड में एयरटेल 25.11 एमबीपीएस के साथ पहले स्थान पर रहा। कमजोर सिग्नल के मामले में बीएसएनएल/एमटीएनएल के करीब 66 प्रतिशत सैंपल प्रभावित मिले, जबकि अन्य तीनों कंपनियों में यह आंकड़ा 2 प्रतिशत से कम रहा।

नोएडा सेक्टर-121 से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर तक के रूट पर भी जियो की डाउनलोड स्पीड सबसे अधिक 346.84 एमबीपीएस दर्ज की गई। ट्राई ने रिपोर्ट संबंधित टेलीकॉम कंपनियों को कार्रवाई के लिए भेज दी है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि ये आंकड़े केवल जांच के दौरान निर्धारित रूट और समय के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments