Thursday, November 26, 2026
HomeHaryanaलायक राम गढ़वाल बने किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जताया...

लायक राम गढ़वाल बने किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

फतेहाबाद, 26 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में लायक राम गढ़वाल को सदस्य नियुक्त किया गया है। संगठन में नया दायित्व मिलने पर लायक राम गढ़वाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा, प्रदेश महामंत्री वेद फूलां एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का आभार व्यक्त किया है।

नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लायक राम गढ़वाल ने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे। अपने अनुभव, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण से किसान मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। किसानों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

गढ़वाल ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। किसान मोर्चा की गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ किसानों और संगठन के बीच संवाद को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।

लायक राम गढ़वाल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments