Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabकैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कबड्डी खिलाड़ी मंदीप सिंह को किया...

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कबड्डी खिलाड़ी मंदीप सिंह को किया सम्मानित

लहरागागा/संगरूर, 19 अप्रैल 2026: पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने विधानसभा क्षेत्र लहरागागा के गांव बलरा में पहुंचकर कबड्डी खिलाड़ी बरिंदर कुमार गोयल का विशेष सम्मान किया। मंदीप सिंह ने गांव भलथ में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल सहित लगभग 14 लाख रुपये का इनाम जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी खिलाड़ी विभिन्न स्थानों पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिताओं में घोड़े, गाड़ियां और नकद पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है।

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने खिलाड़ी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती खेलों के लिए प्रसिद्ध रही है और यहां के युवाओं में अपार प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान  के नेतृत्व में पंजाब सरकार खिलाड़ियों को उचित सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गांव स्तर से लेकर राज्य स्तर तक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। नए खेल मैदानों का विकास, आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता और खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि जैसे कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि “रंगला पंजाब” और “नशा मुक्त पंजाब” का सपना तभी साकार हो सकता है जब युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों से जुड़कर अपना और प्रदेश का नाम रोशन करें तथा नशे से दूर रहें।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे, जिन्होंने मंदीप सिंह की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments