Thursday, August 27, 2026
HomePunjabकपूरथला के ढिलवां में सनसनीखेज हत्या: गैंगस्टर केस के मुख्य गवाह को...

कपूरथला के ढिलवां में सनसनीखेज हत्या: गैंगस्टर केस के मुख्य गवाह को गोलियों से भुना

ढिलवां (कपूरथला) 01 मई 2026 : पंजाब के कपूरथला जिले के ढिलवां इलाके में बीती देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। जीटी रोड पर एवन पैलेस के पास कार में बैठे गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निज्जर को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।

यह मामला इसलिए भी बेहद गंभीर माना जा रहा है क्योंकि मृतक कुख्यात गैंगस्टर सुखा काहलवां हत्याकांड का मुख्य गवाह था। घटना के बाद इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की माता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को पहले से ही जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, लेकिन इसके बावजूद उसे कोई सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा, अगर समय रहते सुरक्षा दी जाती, तो आज हमारा बेटा जिंदा होता। हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

परिवार और करीबी लोगों के अनुसार, गोपी निज्जर पहले भी हमले का शिकार हो चुका था और लगातार डर के साये में जी रहा था। उन्होंने सरकार और प्रशासन से गवाहों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

इस हत्या के बाद ढिलवां और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments