Thursday, August 27, 2026
HomePunjabश्री आनंदपुर साहिब से आज शुरू होगी CM भगवंत मान की ‘शुकराना...

श्री आनंदपुर साहिब से आज शुरू होगी CM भगवंत मान की ‘शुकराना यात्रा’, 9 मई को फतेहगढ़ साहिब में होगा समापन

श्री आनंदपुर साहिब, 06 मई 2026: भगवंत मान आज ‘शुकराना यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026’ लागू होने के बाद निकाली जा रही है और 9 मई को समाप्त होगी।

मुख्यमंत्री तख्त श्री केशगढ़ साहिब में माथा टेककर इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यात्रा श्री आनंदपुर साहिब से शुरू होकर रोपड़, बलाचौर, बंगा और फगवाड़ा से होते हुए आगे बढ़ेगी।

दूसरे दिन यात्रा जालंधर, बाबा बकाला, अमृतसर, तरनतारन, जीरा, फरीदकोट और कोटकपूरा से गुजरेगी। तीसरे दिन यह यात्रा बठिंडा, तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो, सरदूलगढ़, मानसा, बरनाला और सुनाम होते हुए आगे बढ़ेगी।

अंतिम चरण में यात्रा संगरूर, समाना और पटियाला से होते हुए श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचेगी, जहां 9 मई को इसका समापन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री अंतिम अरदास कर यात्रा का समापन करेंगे।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पूरे मार्ग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments